ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

चेक पोस्ट पर जवान कर रहे वसूली, वीडियो हुआ वायरल

GAYA: गया जिले के डोभी एनएच 2 पर सूर्यमंडल के समीप चेक पोस्ट होम गार्ड के जवानों का अवैध वसूली का केंद्र बन गया है. चेक पोस्ट पर तैनात होम गार्ड के जवान जिला परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिनियुक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GAYA:  गया जिले के डोभी एनएच 2 पर सूर्यमंडल के समीप चेक पोस्ट होम गार्ड के जवानों का अवैध वसूली का केंद्र बन गया है. चेक पोस्ट पर तैनात होम गार्ड के जवान जिला परिवहन विभाग के द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है. अब यह होम गार्ड के जवान और सिविल ड्रेस में रहे कर्मी नजराना वसूलने में लगे है. बिना नजराना दिए इस चेक पोस्ट से एक भी ट्रक को जाने नही दिया जाता है.


इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे साफ दिख रहा है कि झारखंड की ओर से आने वाले सभी ओवरलोडेड ट्रकों से रुपये की वसूली वहां पर तैनात होम गार्ड के जवान और सिविल ड्रेस में कर्मी कर रहे है. जिसमें ट्रक चालकों से पैसा वसूलते साफ दिख रहा है. 


बताया जा रहा है कि इस चेक पोस्ट पर 6 पहिया वाहन से 1 हजार,10 पहिया वाहन से 2 हजार और अधिक पहिया वाले वाहनों से 5 से 10 हजार रुपये वसूली की रेट तय है. जिसे रात में खुलेआम वसूलते नजर आ रहे है. 


वही, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मचा है. इस पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने जनार्दन कुमार ने बताया है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही की घटना कब की है और वीडियो में दिख रहे जवान और कर्मी की पहचान की जा रही है. उसके बाद कार्रवाई की जाएगी. वही होम गार्ड के समादेष्टा को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता