ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

दो भाइयों के सामने कमजोर पड़े लुटेरे, लहूलुहान होकर भी खुद को लुटे जाने से बचाया

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में दो व्यवसाई भाइयों ने उस वक़्त अपने साहस का परिचय दिया जब हथियार से लैस 6 बदमाश उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. बताया जा रहा है

दो भाइयों के सामने कमजोर पड़े लुटेरे, लहूलुहान होकर भी खुद को लुटे जाने से बचाया
First Bihar
2 मिनट

ARARIYA : बिहार के अररिया जिले में दो व्यवसाई भाइयों ने उस वक़्त अपने साहस का परिचय दिया जब हथियार से लैस 6 बदमाश उनसे लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. बताया जा रहा है कि लहूलुहान दोनों भाइयों न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि अपराधियों की पिस्टल छीनकर दो लाख रुपये लूटने से भी बचा लिए. 


पूरा मामला जिले के फारबिसगंज में हवाई फील्ड स्थित मिल चौक पर का है. दोनों भाई फारबिसगंज से खैरखा पंचायत के अपने गांव मधुबनी जा रहे थे तभी बाइक सवार 6 बदमाशों ने उनपर धावा बोलते हुए उनके रुपये लूटने की कोशिश करने लगे. लेकिन दोनों भाइयों ने सहस दिखाते हुए पहले बदमाशों से पिस्टल छीन ली उसके बाद अपनी और अपने रुपयों की रक्षा की. 


हालांकि बदमाशों ने हाथ में पहने फाइटर से दोनों को मार मारकर लहूलुहान कर दिया फिर भी दोनों भाइयों से हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों की मंशा को कामयाब होने से रोक दिया. दोनों भाइयों का नाम कुणाल कुमार भगत और कुंदन कुमार भगत है और स्थानीय छुआ पट्टी में कुणाल कुंदन ट्रेडर्स नामक जेनरल स्टोर की दुकान है. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. 


इधर मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी गौतम कुमार, थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी अस्प्ताल पहुंचकर दोनों घायलों से पूछताछ की. डीएसपी ने कहा कि दोनों व्यवसायियों ने ना केवल लूटने से रुपये बचाए बल्कि अपराधी की पिस्टल भी छीनी. चार कारतूस के साथ पिस्टल जब्त कर लिया गया. एक फायरिंग घायल ने किया था. फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर हैं.