ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦बिहार में पूर्व वार्ड पार्षद के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में परिवार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीएम ने डॉक्टर को किया सस्पेंड, कोरोना को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

GAYA : बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ा है. पिछले 24 घंटे में अब तक एक दर्जन नए मामले सामने आये हैं. इस वक्त गया जिले से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां डीएम ने एक डॉक

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में कोरोना वायरस काफी तेजी से बढ़ा है. पिछले 24 घंटे में अब तक एक दर्जन नए मामले सामने आये हैं. इस वक्त गया जिले से एक ताजा मामला सामने आया है. जहां डीएम ने एक डॉक्टर के ऊपर कठोर कार्रवाई की है. गया डीएम ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर एक डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है. 


गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शिवशंकर झा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. डीएम ने बताया कि कोविड-19 पर नियंत्रण और इसकी रोक-थाम में बाधा उत्पन्न करने और आमजनों को इसके कुप्रभाव में डालने के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी थी. जिसे संज्ञान में लेते हुए डॉ. शिव शंकर झा को घोर लापरवाही का दोषी बताते हुए निलंबित कर दिया गया है. 


डॉ. को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही का भी दोषी पाया गया है. डॉ. झा के काम में मरीजों के प्रति उदासीनता, कर्तव्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता  स्वच्छाचारिता का दोषी पाया गया. खासतौर से बिहार राज्य नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोक-थाम के लिए प्रयास कर रही है. ऐसे में कोई भी लापरवाही बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे. निलंबन की अवधि में डॉ. झा का मुख्यालय संयुक्त सचिव कोषांग की ओर से निर्धारण किया गया है. उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जायेगा.


टैग्स