ब्रेकिंग
'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचBihar News: पटना के RCD कार्यपालक अभियंता को मिली सजा...सड़क निर्माण में गड़बड़ी के आरोप साबित...पटना मेट्रो का विस्तार: इस दिन से शुरू होगा मलाहीपकड़ी स्टेशन से परिचालन, समीक्षा बैठक में CM सम्राट ने दिए निर्देश

DM की रिपोर्ट पर फुलवारीशरीफ CO निलंबित, म्यूटेशन के 5 हजार मामले थे पेंडिंग

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां फुलवारीशरीफ अंचलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना के डीएम की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक्शन लिया, जिसके बाद फुलवारीशरीफ के सीओ चंदन कुमार

DM की रिपोर्ट पर फुलवारीशरीफ CO निलंबित, म्यूटेशन के 5 हजार मामले थे पेंडिंग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना की है, जहां फुलवारीशरीफ अंचलाधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। पटना के डीएम की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने एक्शन लिया, जिसके बाद फुलवारीशरीफ के सीओ चंदन कुमार को निलंबित कर दिया गया। दरअसल, चंदन कुमार के कारण पटना के डीएम को हाई कोर्ट जाना पड़ गया था। जब फुलवारीशरीफ अंचल कार्यालय की जांच की गई तो घोटाले की बात सामने आई। सीओ ने म्यूटेशन के लगभग 5 हजार मामले पेंडिंग रखे थे, जबकि 35 मामले ट्रैकलेस पाए गए। 



पिछले 1 अक्टूबर को ही पटना जिलाधिकारी फुलवारी शरीफ के प्रभारी अंचल अधिकारी चंदन कुमार के खिलाफ रिपोर्ट किया था। बताया गया था कि अखिलेश कुमार गुप्ता बनाम बिहार राज्य और कई अन्य मामलों में अंचल अधिकारी फुलवारीशरीफ ने अतिक्रमण में लापरवाही बरती है। इसके अलावा उनपर गलत प्रपत्र में नोटिस निर्गत करने का भी आरोप लगा था। इसके बाद डीएम को कोर्ट में पेश होने की नौबत आ गई थी। 




जब मामले की जांच की गई तो सीओ द्वारा विहित प्रपत्र में नोटिस निर्गत नहीं करने का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, अंचल ऑफिस में दाखिल खारिज के 4920 मामले प्रक्रियाधीन थे, जिसमें 52 आवेदन 75 दिनों से लंबित हैं। इसके बाद पटना डीएम ने सीओ के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने सीओ को सस्पेंड कर दिया।   

टैग्स