ब्रेकिंग
प्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवालप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?‘भ्रष्टाचार के बोझ से फिर गिरा निर्माणाधीन पुल’, तेजस्वी यादव ने NDA सरकार पर उठाए सवाल

मातम में बदलीं शादी का खुशियां: डीजे वाहन से दबकर दूल्हे की मां की दर्दनाक मौत, मटकोर के दौरान हादसा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी से ठीक पहले मटकोर के दौरान डीजे वैन से दबकर दूल्हे की मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूल्हा भी बुरी

मातम में बदलीं शादी का खुशियां: डीजे वाहन से दबकर दूल्हे की मां की दर्दनाक मौत, मटकोर के दौरान हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में एक शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी से ठीक पहले मटकोर के दौरान डीजे वैन से दबकर दूल्हे की मां की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूल्हा भी बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के वर्मा गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, वर्मा गांव निवासी सुरेश महतो के बेटे रमेश महतो की शादी होने वाली थी। रमेश की शादी दिल्ली में तय हुई थी। शादी से पहले घर में रस्मों को पूरा किया जा रहा था। रविवार की रात मटकोर की रस्म हो रही थी। दूल्हा मटकोर के लिए डीजे के रथ पर सवार होकर निकला था। इसी दौरान डीजे रथ तालाब में लुढ़क गया। इस हादसे में दूल्हे की मांग मीरा देवी रथ के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।


रथ से गिरने के बाद दूल्हा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मां की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी वाले घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।