ब्रेकिंग
Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार

दिवाली से पहले बिहार के इन चार शहरों में 'पटाखों' पर लगा बैन, अब त्योहार में नहीं कर पाएंगे धमाके

PATNA : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए दीपावली एवं छठ के दौरान पटना, गया, मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है

दिवाली से पहले  बिहार के इन चार शहरों में 'पटाखों' पर लगा बैन, अब त्योहार में नहीं कर पाएंगे धमाके
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए दीपावली एवं छठ के दौरान पटना, गया, मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा राज्य के बाकी हिस्सों में ग्रीन पटाखा फोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके बाद इसको लेकर जिला प्रसाशन की टीम भी एक्टिव हो गई है। 


वहीं, इसको लेकर पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डीके शुक्ला का कहना है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देशों का पालन करते हुए इन शहरों में पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य के कई शहरों में प्रदूषण की स्थिति पहले से ही खराब है। ऐसे में पटना, मुजफ्फरपुर, गया एवं हाजीपुर में पटाखा फोड़ना मानव स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।


मालूम हो कि, पटाखों में आजकल विभिन्न रासायनिक तत्वों का उपयोग किया जा रहा है। कई पटाखों में रंगीन प्रकाश के लिए भारी धातुओं का उपयोग किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। डॉ.शुक्ला ने कहा कि राज्य के अन्य शहरों में ग्रीन पटाखा फोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है। ठंड के मौसम के दस्तक के साथ ही बिहार की राजधानी पटना में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। यहां AQI 129 के पार पहुंच गया है। पटना के अलावा हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गया में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसलिए एहतियातन सरकार ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है।


आपको बताते चलें कि, वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम एंटी स्मोग गन और स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव शुक्रवार से दो पालियों में शुरू करा दिया है। 25 मशीनों (वाहनों) से छिड़काव किया जा रहा है। इनमें 12 एंटी स्मोग गन और 13 वाटर स्प्रिंकलर मशीन लगाई गई है। सभी अंचलों में मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसके माध्यम से प्रतिदिन सड़कों की धुलाई होगी।