ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बीजेपी से मोह भंग जन सुराज की ओर बढ़ते कदम: 23 जून को मनीष कश्यप PK की पार्टी में होंगे शामिल

ऐसी चर्चा हो रही है कि मनीष 23 जून को पीके की पार्टी जनसुराज को ज्वाइन करेंगे। कमल की जगह अब स्कूल का बस्ता मनीष कश्यप थामेंगे।

bihar
स्कूल का बस्ता थामेंगे मनीष
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: youtuber मनीष कश्यप का बीजेपी से मोह भंग हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को छोड़ अब मनीष प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को ज्वाइन करने जा रहे हैं। 23 जून को वो जन सुराज पार्टी की सदस्यता लेंगे और हमेशा-हमेशा के लिए बीजेपी से नाता तोड़ देंगे। 


कुछ दिन पहले ही मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी के संस्थापक सदस्य और पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरी से मिले थे। तभी मनीष कश्यप ने जन सुराज ज्वाइन करने की इच्छा रखी थी। ऐसी चर्चा हो रही है कि मनीष 23 जून को पीके की पार्टी जनसुराज को ज्वाइन करेंगे। कमल की जगह अब स्कूल का बस्ता मनीष कश्यप थामेंगे।


लेकिन अभी तक ना तो मनीष कश्यप की ओर से कोई बयान आया है और ना ही जन सुराज की ओर से आधिकारिक बयान आया है। लेकिन इसे लेकर अटकले तेज हो गयी है। सोशल मीडिया पर भी इस बात की चर्चा खूब हो रही है। मनीष कश्यप के जन सुराज का दामन थामने की बात सोशल मीडिया के हरेक प्लेटफार्म पर खूब वायरल हो रहा है। 


इस बात की भी चर्चा है कि मनीष कश्यप की राजनीतिक महत्वाकांक्षा है कि जन सुराज पार्टी उन्हें पश्चिम चंपारण जिले की चनपटिया सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा दे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में मनीष कश्यप ने चनपटिया सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और तीसरे नंबर रहे थे। इस सीट को बीजेपी के उमाकांत सिंह ने जीती थी। 

टैग्स