ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

Bihar News : “गलत काम करने वालों को नहीं बख्शूंगा” – पदभार संभालते ही गरजे दिलीप जायसवाल, कहा - अब शुरू होगी सफाई

बिहार के नए राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने पदभार संभालते ही विभाग की बदनामी, भ्रष्टाचार और लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया। आम जनता को राहत देने का भरोसा भी दिया।

Bihar News : “गलत काम करने वालों को नहीं बख्शूंगा” – पदभार संभालते ही गरजे दिलीप जायसवाल, कहा - अब शुरू होगी सफाई
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट के विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होते ही नए मंत्रियों ने कामकाज संभालना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार, भ्रष्टाचार पर सख्ती और आम लोगों को राहत देने को लेकर कई बड़े संकेत दिए।


मंत्री बनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग उनके लिए नया नहीं है। इससे पहले भी वह इस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में करीब 11 हजार कर्मियों की बहाली की गई थी और लंबे समय बाद बिहार में कैथेड्रल सर्वे और रिविजनल सर्वे की शुरुआत हुई थी। हालांकि, सर्वे शुरू होने के बाद राज्यभर में लोगों के बीच भ्रम और डर का माहौल बन गया था। लोगों को यह चिंता सताने लगी थी कि अगर वे सर्वे में शामिल नहीं हो पाए तो उनकी जमीन और संपत्ति का क्या होगा।


उन्होंने कहा कि उस समय विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर हालात को संभाला और सर्वे कार्य को पटरी पर लाया गया। मंत्री ने दावा किया कि विभाग ने उस चुनौतीपूर्ण दौर में काफी हद तक सफलता हासिल की।नवनियुक्त मंत्री ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सीधे आम जनता से जुड़ा हुआ विभाग है और यह सबसे चुनौतीपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। उन्होंने माना कि एक समय ऐसा भी था जब लोग इस विभाग को “कालकोठरी” तक कहने लगे थे, क्योंकि यहां लोगों को अपने काम कराने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।


दिलीप जायसवाल ने साफ कहा कि उनकी प्राथमिकता होगी कि जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा हो और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव पर भरोसा जताते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर विभाग की छवि सुधारने का प्रयास करेगी।


मंत्री ने हाल के दिनों में विभाग में चली हड़ताल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल के कारण पिछले करीब तीन महीनों से विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित था। इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ा। लोगों के दाखिल-खारिज, जमीन विवाद, रसीद कटाने और अन्य जरूरी काम अटक गए थे।


उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग के प्रयास से अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और सभी सेवाओं को फिर से सुचारु बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब लोगों के काम समय पर पूरे हों, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी करेगा।


भ्रष्टाचार और विभाग की खराब छवि पर सख्त रुख अपनाते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीचे स्तर पर विभाग की बदनामी किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को गलत काम करने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने पिछले कार्यकाल में भी उन्होंने कार्रवाई की थी और इस बार भी भ्रष्टाचार या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि राजस्व विभाग आम लोगों के भरोसे पर खरा उतरे और लोगों को पारदर्शी, साफ-सुथरी और तेज सेवाएं मिल सकें। मंत्री के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में विभाग में कई प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।