ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

‘देश को अब चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है, जो दहाड़ेगा तो पूरा विश्व सुनेगा’ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समारोह में बोले राज्यपाल अर्लेकर

MOTIHARI: मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समारोह को संबोधित किया। इस मौके

‘देश को अब चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है, जो दहाड़ेगा तो पूरा विश्व सुनेगा’ सेंट्रल यूनिवर्सिटी के समारोह में बोले राज्यपाल अर्लेकर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह भी शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश को अब सोने की चिड़िया नहीं बल्कि सोने का शेर बनाना है, जो दहाड़ेगा तो पूरा विश्व सुनेगा।


कार्यक्रम का आयोजन ग़ांधी सभागार में किया गया थाष राज्यपाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वही सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुकपति संजय श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का सम्मान मोमेंटो देकर किया। इस मौके पर विशिष्ठ अथिति के रूप में पहुंचे सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि अब बस तीन वर्ष के अंदर यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी अपना पूर्ण स्वरूप ले लेगा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि ब्रिटिश काल से आ रहे शिक्षा नीति ने हमें इस कदर मानसिक तौर पर गुलाम बना दिया था कि युवक पढाई करने के बाद नौकरी मांगने जाते थे लेकिन 2020 में जो नई शिक्षा नीति आई है, उससे युवक अब नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा और एवं देश को अब सोने की चिड़िया नहीं बनाना है बल्कि सोने का शेर बनाना है जो दहड़ेगा तो पूरा विश्व सुनेगा।