ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार पुलिस में फेरबदल: इस रेंज के 32 दारोगा का तबादला, बैठक के बाद DIG ने जारी किया आदेश

Bihar Police Transfer: चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने बेतिया, बगहा और मोतिहारी जिले में कार्य अवधि पूरी कर चुके 32 पुलिस अवर निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Bihar Police Transfer
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police Transfer: चंपारण प्रक्षेत्र के डीआईजी हरकिशोर राय ने बेतिया, बगहा और मोतिहारी जिले में कार्य अवधि पूरी कर चुके 32 पुलिस अवर निरीक्षकों (ASI/दारोगा स्तर) का स्थानांतरण किया है। सभी अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।



यह स्थानांतरण क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर किया गया है। डीआईजी ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार जल्द से जल्द विरमित कर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।



डीआईजी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 32 पुलिस अवर निरीक्षकों में 11 को मोतिहारी से बेतिया, 13 को बेतिया से मोतिहारी, एक को बेतिया से बगहा, तीन को बगहा से बेतिया, तीन को मोतिहारी से बगहा और एक अधिकारी को बगहा से मोतिहारी भेजा गया है।


मोतिहारी से बेतिया भेजे गए अधिकारी

मोतिहारी से बेतिया स्थानांतरित किए गए पुलिस अवर निरीक्षकों में सुनील कुमार, मो. शाहरुख, अंजन कुमार, जितेंद्र कुमार-2, सुषमा कुमारी, अम्बेश कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, राम शरण साह, आरजू सुमैया और आभा शामिल हैं।


मोतिहारी से बगहा भेजे गए अधिकारी

मोतिहारी से बगहा भेजे गए अधिकारियों में शिवनाथ मांझी, रेणु कुमारी और सरस्वती कुमारी का नाम शामिल है।


बेतिया से मोतिहारी भेजे गए अधिकारी

बेतिया से मोतिहारी स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में अजय चौधरी, सुधा कुमारी, सुधीर कुमार, मदन कुमार मांझी, ब्रज किशोर दास, देवेंद्र कुमार, बब्लू कुमार, मुन्ना सिंह, रामाशीष सिंह, प्रियंका कुमारी, राहुल प्रसाद मांझी, ऋतुराज जायसवाल और राजन कुमार शामिल हैं।


अन्य स्थानांतरण

संजय कुमार सिंह को बेतिया से बगहा भेजा गया है। वहीं राजन साह, कामेश कुमार और अशोक कुमार को बगहा से बेतिया स्थानांतरित किया गया है। वरुण कुमार विशाल को बगहा से मोतिहारी भेजा गया है। डीआईजी कार्यालय ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर नए स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता