ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

DIG मनु महाराज ने 2 दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई

MUNGER : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पिछले कुछ ही घंटों के भीतर हत्या जैसी बड़ी वारदातों को अपराधियों ने विभिन्न जिलों में अंजाम दिया है. जिससे

DIG मनु महाराज ने 2 दारोगा को किया सस्पेंड, काम में लापरवाही बरतने वालों पर बड़ी कार्रवाई
First Bihar
2 मिनट

MUNGER :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. पिछले कुछ ही घंटों के भीतर हत्या जैसी बड़ी वारदातों को अपराधियों ने विभिन्न जिलों में अंजाम दिया है. जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. लॉ एंड आर्डर को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. डीआईजी ने दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.


मामला मुंगेर जिले से जुड़ा है, जहां मुंगेर के उप महानिरीक्षक मनु महाराज ने दो दारोगा को सस्पेंड कर दिया है. काम में लापरवाही बरतने को लेकर इन पुलिस अफसरों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया गया है. इनके खिलाफ डीआईजी को शिकायत मिली थी. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.


डीआईजी मनु महाराज ने जमालपुर थाने में तैनात दारोगा शम्भू शरण झा और हेमजापुर थाने में पोस्टेड दारोगा बीरेंद्र प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आपको बता दें पिछले सप्ताह हुई सीएम की हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने सीनियर पुलिस अफसरों को यह निर्देश दिया है कि काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों को भी नहीं बक्शा जायेगा, जो अफसर काम में कोताही बरतेंगे, उनके खिलाफ त्वरित एक्शन लिया जायेगा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें