ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूचीBihar News: बिहार के गांवों में विकास का नया खाका तैयार, सड़क-पानी से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक होंगे 375 तरह के कामबिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंकनिगरानी की गिरफ्त में आया DTO ऑफिस का घूसखोर डाटा एंट्री ऑपरेटर, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, बिहार की कमान फिर सौदान सिंह के हाथ; नितिन नबीन ने जारी की नियुक्तियों की सूचीBihar News: बिहार के गांवों में विकास का नया खाका तैयार, सड़क-पानी से लेकर बुनियादी सुविधाओं तक होंगे 375 तरह के कामबिहार में छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर विपक्ष हमलावर, तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से कर दी बड़ी मांगकौन हैं जमुई की पहली महिला SDPO दीप्ति मोनाली? जिन्हें मिली छात्रा मामले की जांच का जिम्मा... UPSC में हासिल की थी 184वीं रैंक

Dhirendra Krishna Shastri: ‘ऐ ठठरी के…टीन शेड ना तोड़ दइये’...बिहार में हनुमंत कथा करने आए बाबा बागेश्वर का ठेठ अंदाज देखिये

Dhirendra Krishna Shastri: बिहार के गोपालगंज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा कर रहे हैं। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर का ठेठ अंदाज देखने को मिला है।

Dhirendra Krishna Shastri
बाबा बागेश्वर का ठेठ अंदाज
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Dhirendra Krishna Shastri: बिहार के गोपालगंज के भोरे प्रखंड स्थित रामनगर में बाबा बागेश्वर की हनुमंत कथा चल रही है। बाबा को सुनने के लिए दूर-दूर से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। बाबा बागेश्वर अपने ठेठ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।


कथा के दौरान बाबा बागेश्वर अपने भक्तों के सामने हाथ जोड़ते दिखे। दरअसल बाबा को सुनने के लिए लोगों की गजब भीड़ जुट रही है। इसी दौरान उत्साह में आकर कई लोग टीन के बने शेड पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। बाबा बागेश्वर की एक झलक पाने के लिए बेताब कुछ युवा कथास्थल पर बने टीन शेड पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। जिसपर पंडित धीरेंद्र शास्त्री की नजर पड़ गयी तो उन्होंने फौरन हस्तक्षेप किया।


पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ठेठ अंदाज में निवेदन किया और कहा- ‘ऐ ठठरी के.. टीन शेड ना तोड़ दियै..’ ओ हमार पगला.. टीन शेड ना तोड़ दइयौ भैया.. बहुत गरीबी से लगवाए हैं। बाबा बागेश्वर ने भक्तों के उत्साह को देखकर उन्हें अपने परिवार का पागल कहा और कहा कि दिव्य दरबार के लिए यह उमड़े हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता