ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन में मिले छूट पर बोले डीजीपी, बिना जरूरी काम सड़क पर निकलने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

PATNA: आज से लॉकडाउन में मिले छूट पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ कर दिया है कि छूट सिर्फ जरूरी सेवाओं को लेकर दी गई है. अगर इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो ऐसे लोगों पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आज से लॉकडाउन में मिले छूट पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने साफ कर दिया है कि छूट सिर्फ जरूरी सेवाओं को लेकर दी गई है. अगर इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

डीजीपी ने कहा कि आज से जो कुछ जरूरी और सरकारी कार्यालय खुले हैं तो यह न समझे कि लॉकडाउन खत्म हो गया है. लॉकडाउन पूर्ण रूप से 3 मई तक हैं और लॉकडाउन रहेगा. बेजवह घूमने वाले पकड़े जाएंगे तो केस दर्ज होगा और वो जेल भी जाएंगे. 

डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडे ने कहा कि बिहार पुलिस मुश्किल घड़ी में डंडे सिर्फ नहीं चलाती है. संकट के समय में उनकी सेवा कर दिल जीतने का काम कर रहे हैं. बच्चों के जन्मदिन पर केक दे रहे हैं  लोगों को खून दान भी कर रहे हैं. लेकिन लॉकडाउन तोड़ने वाले मनचलों और लफंगे पर सख्ती जरूरी है. 

बिहार प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर डीजीपी नेे कहा कि जो गलती करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. बिहार के मुख्यमंत्री सुशासन को जानते हैं. यहां पर पद को नहीं सिर्फ दोषी को पहचाना जाता है. लॉकडाउन है तो सबके लिए हैं चाहे वह कोई भी पदाधिकारी कितने बड़े पद पर क्यों ना हो जिम्मेदाराना हरकत करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. डीएसपी , एसडीपीओ और सीओ सभी पर केस दर्ज हुआ है और जांच हो रही है.  वही, बीजेपी के हिसुआ विधायक अनिल सिंह की बेटी को कोटा से लाने मामले पर डीजीपी ने कहा कि बोले जांच कर रही हैं कि किस परिस्थिति में पास जारी किया गया था और कौन जारी किया. 


टैग्स