ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

लॉकडाउन के कारण रात में बच्ची नहीं मना पाई जन्मदिन, सुबह DGP ने भिजवाया केक

SARAN: लॉकडाउन के कारण एक बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए केक नहीं मिला. इसकी जानकारी उसके बाहर रहने वाला दादा जी को मिला. बच्ची के दादा जी ने सीधे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को म

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SARAN: लॉकडाउन के कारण एक बच्ची का जन्मदिन मनाने के लिए केक नहीं मिला. इसकी जानकारी उसके बाहर रहने वाला दादा जी को मिला. बच्ची के दादा जी ने सीधे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को मैसेज किया. जिसके बाद छपरा पुलिस केक लेकर सुबह घर पहुंच गई. यह परिवार छपरा के उमा नगर में रहता है. छपरा पुलिस पीहू के जन्मदिन पर केक और गुब्बारे लेकर पहुंची. तब पीहू के साथ-साथ उनके घर वालों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बताते चलें की पीहू का कल जन्मदिन था. लेकिन लॉकडाउन होने के वजह से पीहू ने अपना जन्मदिन नहीं मना पाई. जिसका मलाल काफी था.


दादा जी ने डीजीपी को किया मैसेज

उसे इस बात की जानकारी पीहू के दादाजी को मिली तो पीहू के दादाजी ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को उनके मैसेंजर पर मैसेज कर दिया. फिर क्या था बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने मैसेज पढ़ते ही आज सारण पुलिस को निर्देश देते हुए पीहू के जन्मदिन मनाने के लिए बोला. छपरा के एसपी हर किशोर राय के द्वारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह पीहू के घर जाकर उसके जन्मदिन का गिफ्ट और गुब्बारे लेकर पहुंचे. 

छपरा के इंस्पेक्टर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह के द्वारा पूरे दलबल के साथ पीहू के घर जाकर उसे जन्मदिन का सरप्राइज़ दिया गया. फिर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह से फोन पर छपरा की वस्तु स्थिति के बारे में पूछा. वहीं, डीजीपी ने राजेश सिंह से फोन पर छपरा में चल रहे लॉक डाउन के हालात के बारे में लिया जायजा फिर राजेश सिंह से डीजीपी ने उनके परिवार के बारे में उनका हाल सामाचार जाना और लॉकडाउन के दौरान अच्छे से ड्यूटी करने कर लिए धन्यवाद भी दिया.


टैग्स