ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से गई जान

GAYA : गया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान महिला की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में खूब बवाल

डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर की लापरवाही से गई जान
First Bihar
2 मिनट

GAYA : गया जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक प्राइवेट क्लिनिक में डिलीवरी के दौरान महिला की ऑपरेशन टेबल पर ही मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक में खूब बवाल काटा साथ ही डॉक्टर सहित कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. मृतका की पहचान बांके बाजार प्रखंड के ढेउरी गांव निवासी सुरंजन यादव की 26 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप में की गई है. 


बताया जा रहा है कि नीलम देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजनों ने शेरघाटी शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया था. इसके बाद डॉक्टर ने सिजेरियन ऑपरेशन की बात कही थी. ऑपरेशन की सारी तैयारी भी कर ली गई थी. महिला को ऑपरेशन टेबल पर ले जाने के बाद इंजेक्शन लगते ही उसकी मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. इधर, घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मी फरार हैं.


परिजनों के अनुसार, महिला को गलत सुई लगाई गई जिस वजह से उसकी मौत हो गई. परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, अस्पताल परिसर में स्थित दवा की दुकान को सील कर दिया है. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दिया गया है.