ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

रिश्तेदार ने पैसे के विवाद में 5 लोगों की थी हत्या, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

PATNA: दिल्ली के भजनपुरा में 5 लोगों की मौत का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतक शंभू चौधरी के रिश्तेदार प्रभु मिश्रा ने हत्या कर दी थी. हत्या का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: दिल्ली के भजनपुरा में 5 लोगों की मौत का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतक शंभू चौधरी के रिश्तेदार प्रभु मिश्रा ने हत्या कर दी थी. हत्या का कारण पैसे को लेकर विवाद था. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

बुधवार को भजनपुरा में 5 लोगों का मिला था शव

बुधवार को एक कमरे से सुपौल के रहने वाले पांच लोगों का शव दिल्ली के भजनपुरा में मिला था. एक ही परिवार के लोग थे. मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल थे. जिसके बाद दिल्ली पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई थी. मृतक शंभू चौधरी के परिजनों ने बुधवार को कहा था कि यह मौत नहीं बल्कि हत्या है. इसकी जांच की जाए. परिजनों का शक सही निकला है. सभी का कातिल रिश्तेदार ही निकला है.

20 सालों से दिल्ली में  रह रहे थे चौधरी 

सदर थाना के मल्हनी गांव के रहने वाले शंभू चौधरी दिल्ली में करीब 20 सालों से रहकर अपने परिवार का गुजारा करता था .लेकिन अचानक मौत की खबर सुनकर सभी हैरत में हैं और परिवार वाले इस मौत को हत्या  बता रहे है. इसकी जांच की मांग कर रहे हैं. शंभू चौधरी शुरूआती दौर में जूस बेचने का काम करता था. लेकिन बीते कुछ महीने पहले वो ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करने लगा था.