ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरलBihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्रपूर्णिया एयरपोर्ट को मिली बड़ी सौगात, ₹294 करोड़ की लागत से बनेगा स्थायी सिविल एन्क्लेवये पिया बेचके ना आपन रायफलवा… गाने पर पिस्टल लहराती दिखी महिला, VIDEO वायरल

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट में बिहार के युवक की मौत, रिश्तेदारों को छोड़ने गए थे लाल किला मेट्रो स्टेशन; सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में बिहार के समस्तीपुर जिले के 22 वर्षीय पंकज सहनी भी घायल हुए लोगों में शामिल हैं।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए शक्तिशाली विस्फोट ने सभी को हिला कर रख दिया। विस्फोट धीमी गति से चल रही कार में हुआ था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।


इस धमाके में बिहार के समस्तीपुर जिले के 22 वर्षीय युवक पंकज सहनी की भी मौत हुई। पंकज दिल्ली में कैब चलाते थे और अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए स्टेशन जा रहे थे, तभी कार में विस्फोट हुआ। 


पंकज अपने दादा से अंतिम बार शाम लगभग 4:30 बजे बात कर चुके थे। वह समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर फतेहपुर वार्ड संख्या-7 के रामबालक सहनी के पुत्र थे। पंकज की मौत से उनके परिवार में भारी मातम पसरा है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद है और मृतकों के परिवारों को धैर्य बनाए रखने की शक्ति मिले। साथ ही उन्होंने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता