ब्रेकिंग
अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

देखते ही देखते गंगा में डूब गए दो युवक, एक की मौत, दूसरे को SDRF की टीम ने बचाया

PATNA : राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान करतवबाजी दिखना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे को SDRF की टीम न

देखते ही देखते गंगा में डूब गए दो युवक, एक की मौत, दूसरे को SDRF की टीम ने बचाया
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में गंगा स्नान के दौरान करतवबाजी दिखना दो युवकों को काफी महंगा पड़ गया।  इसमें एक युवक की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई। वहीं, दूसरे को  SDRF की टीम ने काफी मश्कत के बाद बचाया। यह घटना कच्ची दरगाह स्थित गंगा नदी के किनारे की बताई जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में गंगा नदी में आठ फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर नहा रहे वाले दो युवक डूब गए। जिसमें प्रियांशु कुमार की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव एसडीआरएफ दारोगा अशोक यादव ने अपनी टीम के साथ मिलकर बरामद किया है। वहीं नदी में डूब रहे दूसरे युवक निशांत कुमार को एसडीआरएफ ने डूबने के क्रम में बाहर निकाला और इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है।


बताया जा रहा है कि, मृत युवक की न्यू बस स्टैंड बैरिया का  निवासी प्रियांशु कुमार  है, तो दूसरा युवक भूतनाथ निवासी निशांत कुमार है। यह दोनों युवक की आयु  20 से 25 साल बताई जा रही है।  यह दोनों युवक 8 फीट की ऊंचाई से गंगा नदी में छलांग लगाकर नहा रहे थे। इसी बीच अचानक अचानक 15 से 20 फीट गहरे पानी में चले गए। जिसके बाद एक युवक मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, निशांत कुमार को एसडीआरफ ने बचा लिया।