ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

दरधा नदी का पानी शहर और गांवों में घुसा, पुलिस लाइन में भी 2 फीट भरा पानी, जायजा लेने पहुंचे अधिकारी

JAHANABAD: लगातार हो रही बारिश के बाद आज प्रधान सचिव प्रेम सिंह मीणा बाढ़ प्रभाबित इलाके का निरीक्षण करने जहानाबाद पहुंचे. शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. चार दिन से हो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAHANABAD: लगातार हो रही बारिश के बाद आज प्रधान सचिव प्रेम सिंह मीणा बाढ़ प्रभाबित इलाके का निरीक्षण करने जहानाबाद पहुंचे. शहरी और ग्रामीण इलाकों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. चार दिन से हो रहे लागातार बारिश से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जहानाबाद के दरधा नदी सहित कई नदियों के विकराल रूप देखने को मिल रहा है. जहानाबाद में ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है, वहीं जहानाबाद ज़िला मुख्यालय स्थित समाहरणालय और पुलिस लाइन में भी दो से ढाई फ़ीट पानी भर गया है.

एनएच पर चढ़ा पानी

पटना-गया-जहानाबाद सड़क मार्ग nh 83 पर बत्तीस भोमरिया पुल के पास सड़क पर लगभग 4 से 5 फीट पानी सड़क पर आ जाने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है. जाफरगंज, देवरिया, काली नगर मोहल्ले और एनएच 83 पर होरीलगंज के निकट भी पानी चढ़ने से आम लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. दरधा नदी के विकराल रूप से मखदुमपुर और रतनी प्रखंड के कई ग्रामीण इलाके डूब गए हैं. बाढ़ की विकराल रूप को देखते हुए एसडीआरएफ की दो टीमों को जहानाबाद मंगाया गया है. जिनमें से एक टीम को मखदुमपुर प्रखंड की ओर रवाना कर दिया गया है.

राहत शिविर में सुविधा

 जिला प्रशासन के द्वारा शहर में तीन राहत शिविर कैम्प बनाया गया है. जिसके निरीक्षण के बाद प्रेम सिंह मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन तत्पर है और जो लोग प्रभावित हुए है उन्हें राहत शिविर कैम्प में खाने पीने और रहने की उचित सुविधा की गई है. 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता