ब्रेकिंग
नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar News : 'कार लॉक थी, अंदर खून और ब्लेड पड़ा था....', बिहार में मेडिकल एडमिशन कंसल्टेंट की मौत से सनसनी; इस बात को लेकर चल रहा था विवाद ✦Bihar Crime News : बिहार में लिफ्ट के बहाने छात्रा को स्कॉर्पियो में बैठाया, घर की जगह सुनसान रास्ते पर ले गया; उसके बाद हो गया यह कांड ✦Bihar Politics : पलट गई BJP, पहले दोनों MLC को दल में शामिल कराया,विवाद बढ़ने पर सफाई - समर्थन दिया है

दरभंगा के स्कूल में शराबियों के लिए लगा बिस्तर, प्रिसिंपल और उसके पति ने बना दिया बियर बार

DARBHANGA : बिहार के मुख्यमंत्री भले ही राज्य में शराबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन हकीकत क्या है यह अब किसी से छुपी हुई नहीं है। हाल तो यह है कि, सरकारी मुलाजिम ही

दरभंगा के स्कूल में शराबियों के लिए लगा बिस्तर, प्रिसिंपल और उसके पति ने बना दिया बियर बार
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

DARBHANGA :  बिहार के मुख्यमंत्री भले ही राज्य में शराबंदी को लेकर बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन हकीकत क्या है यह अब किसी से छुपी हुई नहीं है। हाल तो यह है कि, सरकारी मुलाजिम ही इस कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं। इसी कड़ी में अब एक नया मामला बिहार के दरभंगा से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है। जहां, एक प्राइमरी स्कूल में शराबियों ने अपनी महफिल जमा ली और जमकर जाम छलकाने लगे। सबसे बड़ी यह है कि, इस पुरे मामले में शराब का जाम छलकवाने वाला कोई अन्य नहीं बल्कि स्कूल की प्रिसिंपल और उसका पति ही है। इन दोनों ने ही सारे नियम - कायदे को ताख पर रखकर क्लास रूम को बियर बार बना डाला।  


दरअसल, दरभंगा जिले के एक प्राथमिक स्कूल में शराब का अवैध कारोबार चल रहा था।  यहां के विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके शौहर मोहम्मद मुख्तार के संरक्षण में शराब पीने का काम चल रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान जब उन्होंने स्कूल के दो ही कमरे में सभी क्लास चलता देखा तो प्रिंसिपल से सवाल किया कि स्कूल कि पहली मंजिल पर और भी कमरा है तो सभी क्लास दो ही कमरों में क्यों चल रहा है, तो प्रिंसिपल ने बहाना बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वरीय उपसमाहर्ता को शक हुआ और उसने अधिक सवाल पूछना शुरू कर दिया। 


जिसके बाद वो सीधा सवाल करती हुई स्कूल के पहली मंजिल पर पहुंच गई और उन्होंने ऊपर के कमरे में ताला लगा देखा। जिसके बाद वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा ने प्रिसिंपल से इस कमरे का ताला खोलने को कहा तो पहले प्रिसिंपल  बहुत बहाना बनाने की कोशिश की। लेकिन, जब उसकी एक नहीं चली तो ताला खुला।  इसके बाद इस कमरे की तस्वीर देख सभी चौंक गए। बताया जाता है कि, इस समय भी इस कमरे में बैठकर दो लोग शराब पी रहे थे। कमरे से शराब की बोतल, सिगरेट, माचिस बरामद हुआ।  शराबियों की सहूलियत के लिए कमरे में एक बिस्तर भी लगा था। मानो शराबियों के लिए क्लास रूम को 'बार' में बदल दिया गया हो। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने दोनों शराबियों को गिरफ्तार कर लिया। 


इधर, इस पुरे मामले में प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके पति मोहम्मद मुख्तार पर आरोप है कि दोनों के संरक्षण में स्कूल में शराब का कारोबार चल रहा था। इन दोनों के द्वारा शराब पीने के लिए स्कूल का कमरा दिया जाता था। शराबियों को क्लास रूम में भेजकर बाहर से ताला लगा दिया जाता था। इसकी चाबी प्रधानाध्यापिका अपने पास ही रखती थी। फिलहाल वरीय उपसमाहर्ता ने निरीक्षण के बाद बीडीओ और बीईओ को प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने बीईओ को 24 घंटे के अंदर विभागीय और विधि सम्बत कार्रवाई कर जानकारी देने का निर्देश दिया है।