ब्रेकिंग
Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Bihar News : पटना में 90 फीट के रावण का होगा दहन, बारिश से बचाने के लिए अपनाया गया खास तरीका✦Bihar News: बिहार में दुर्गा पूजा पर सख्ती! लाउडस्पीकर-डीजे पर रोक, दंगा रोकने के लिए तैनात होगा विशेष दस्ता✦Bihar News: पटना से औरंगाबाद जाने वालों के लिए बड़ी खबर! दाउदनगर में बनेगा फोरलेन बाईपास, 136 करोड़ रुपये का टेंडर जारी

झूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ी में झूठे केस और जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब पांच घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद गुरु और प्रशासन के समझाने पर युवक नीचे उतरा।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र के हावीडीह गांव में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक खुद को झूठे मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते यह मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया और करीब पांच घंटे तक पूरा इलाका सांस थामे इस घटना को देखता रहा।


बताया जाता है कि हावीडीह गांव निवासी अमरजीत यादव,  28 वर्षीय पुत्र है, पारिवारिक जमीन विवाद और कथित झूठे केस से परेशान था। इसी नाराजगी में वह गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर से लगातार न्याय की मांग करता रहा। वह उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था, जिन पर उसने साजिश रचने का आरोप लगाया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता और अंचलाधिकारी धनश्री बाला ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।


स्थिति गंभीर होती देख युवक के गुरु जटाशंकर झा उर्फ दुखी को बुलाया गया। गुरु ने माइक के जरिए अपने शिष्य से बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। आखिरकार गुरु की बात मानते हुए युवक टावर से नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।


नीचे उतरने के बाद युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया। बाद में उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर वह काफी मानसिक तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया।


प्रशासन ने युवक से लिखित आवेदन लेकर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीआर बांड भरवाने के बाद युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। करीब पांच घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पूरे इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही और हर कोई इस हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बना रहा। 

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता