ब्रेकिंग
पिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयानपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमबिहार के चार कलाकारों को मिलेगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, संजय मिश्रा समेत इन एक्टर्स को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानितमोदी के जन्मदिन पर नहीं मिल रहा कोई दीया जलाने वाला, तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

दरभंगा में शर्मनाक वारदात: छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, महिला को सरेआम गोली मारी

Bihar Crime News: दरभंगा में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुशेश्वरस्थान इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। वहीं, एक अलग मामले में टेंपो में छेड़छाड़ का विरोध...

दरभंगा में शर्मनाक वारदात: छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, महिला को सरेआम गोली मारी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। एक ओर जहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को गोली मार दी गई, वहीं दूसरी घटना में एक आशा कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी कर उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया गया। इन दोनों घटनाओं ने इलाके में डर और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।


पहली घटना कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के गोठानी मोड़ के पास रविवार शाम की है। करीब 30 वर्षीय महिला, जो मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी, रास्ते में चार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उसके साथ छेड़खानी की और जबरन घसीटने लगे। महिला ने जब इसका विरोध किया, तो उनमें से एक ने गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की कुछ महिलाएं पहुंचीं तो आरोपी भाग निकले। घायल महिला को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।


दूसरी घटना: चलती गाड़ी में छेड़छाड़, विरोध करने पर आशा कार्यकर्ता को सड़क पर फेंका

इसी जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में एक और शर्मनाक घटना सामने आई। यहां एक आशा कार्यकर्ता जब घर लौट रही थी, तो टेंपो चालक ने उसे बहाने से आगे बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद उसने सुनसान जगह पर छेड़छाड़ शुरू कर दी।


महिला ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी चालक ने हैवानियत की हद पार करते हुए चलती गाड़ी से ही उसे नीचे धक्का दे दिया। घायल अवस्था में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।