ब्रेकिंग
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में श्रेयस अय्यर रचेंगे इतिहास! कप्तानी डेब्यू में सचिन तेंदुलकर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी का मौका...✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट

STF के हत्थे चढ़ा दरभंगा का कुख्यात अपराधी टाइगर, एक्सिस बैंक और प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में था शामिल

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। समस्तीपुर में हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे कई बड़ी लूट की वारदातों को लेकर...

STF के हत्थे चढ़ा दरभंगा का कुख्यात अपराधी टाइगर, एक्सिस बैंक और प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में था शामिल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई की है. दरभंगा जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर को समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ की विशेष टीम ने बुधवार, 11 नवंबर को समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर उसे दबोचा. गिरफ्तार अपराधी पर बेगूसराय के तेघड़ा में एक्सिस बैंक और दरभंगा के प्रेम ज्वेलर्स में हुई लूट की वारदातों में शामिल होने का आरोप है.


एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर मूल रूप से बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर का रहने वाला है. उसके पिता का नाम भूषण महतो उर्फ चंद्र भूषण महतो बताया गया है. दरभंगा पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी. वह दरभंगा नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 72/26 में फरार चल रहा था.


एक्सिस बैंक और प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड में आया नाम

पुलिस जांच में अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर की संलिप्तता दो बड़ी लूट की घटनाओं में सामने आई है. पहली घटना 24 मार्च 2026 को बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित एक्सिस बैंक में हुई थी. यहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में टाइगर की भूमिका सामने आई थी.


इसके बाद 3 अप्रैल 2026 को दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के बड़ी बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में भी हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की गई थी. इस घटना में भी अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर की मुख्य भूमिका बताई गई है. इसी मामले में दरभंगा नगर थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था.


तीन जिलों में दर्ज हैं चार आपराधिक मामले

एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार अभिषेक कुमार उर्फ टाइगर का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ दरभंगा, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के अलग-अलग थानों में कुल चार संगीन मामले दर्ज हैं. इनमें हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं.


गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लूट की इन घटनाओं में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे और गिरोह के अन्य सदस्य कहां छिपे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान फरार अपराधियों और गिरोह के नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं.