ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दरभंगा में पहली बार शहर के भ्रमण पर निकलीं नगर आयुक्त गरिमा लोहिया, श्यामा मंदिर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

दरभंगा की नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने पहली बार शहर का भ्रमण कर वार्ड-12 और श्यामा माई मंदिर परिसर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सेकेंडरी वेस्ट प्वाइंट हटाने और अतिक्रमण पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने पहली बार शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड-12 के साथ प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में साफ-सफाई की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने शहर में चल रहे सफाई कार्यों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों और सफाई कर्मियों को व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने तथा नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


नगर आयुक्त ने आयकर चौराहा से रेडियो स्टेशन जाने वाली सड़क के पास बने सेकेंडरी वेस्ट प्वाइंट को हटाने का भी निर्देश दिया। इसके साथ ही संबंधित मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।


गौरतलब है कि नगर आयुक्त गरिमा लोहिया के स्तर से हाल के दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए 14 सफाई कर्मियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया था।

टैग्स