ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

मोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज बीएससी नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


जानकारी के अनुसार, टावर पर चढ़ा छात्र धनंजय पांडेय है, जो मोतिहारी का रहने वाला है और डीएमसी नर्सिंग कॉलेज के फाइनल ईयर (सत्र 2022-26) का छात्र बताया जा रहा है। वह हॉस्टल से बाहर रहकर पढ़ाई करता है।


छात्र का आरोप है कि उसे बुधवार को आयोजित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि उसने पहले ही माफीनामा जमा कर दिया था। परीक्षा से वंचित किए जाने से आक्रोशित होकर वह ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगा।


घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बेंता, कोतवाली और लहेरियासराय सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता