ब्रेकिंग
खाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा15 दिनों से बिजली गुल… परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर की नारेबाजीगरीबों को 3 डिसमिल जमीन का इंतजार: आधी रात से ही मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंचीं हजारों महिलाएं, गोद में बच्चा लेकर इस भीषण गर्मी में लाइन में लगी छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्स

फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

दरभंगा के बहेड़ी में श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत हो गई। जांच में क्लीनिक के फर्जी पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया गया।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA:दरभंगा जिले के बहेड़ी बाजार स्थित श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने क्लीनिक में शव रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


मृतका की पहचान रोसड़ा निवासी 28 वर्षीया अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के लिए अंजली को बहेड़ी बाजार स्थित श्यामा सर्जिकल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना की सूचना मिलने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.डी. महतो के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक की जांच की। जांच के दौरान क्लीनिक के फर्जी तरीके से संचालित होने की बात सामने आने के बाद उसे सील कर दिया गया। क्लीनिक से सरकारी अस्पताल के कुछ पुर्जे मिलने का भी दावा किया गया है।


वहीं, स्थानीय लोगों ने आशा कार्यकर्ताओं और सरकारी अस्पताल के कुछ कर्मियों पर मरीजों को कथित तौर पर निजी क्लीनिक में भेजने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


महिला और नवजात की मौत के साथ ही क्लीनिक के संचालन से जुड़े पूरे मामले की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की जांच के बाद मामले में जिम्मेदार लोगों की भूमिका स्पष्ट होगी। अधिकारियों ने दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

फर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामाफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामाफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामाफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामाफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामाफर्जी क्लीनिक में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा