ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

साइकिल गर्ल ज्योति के पिता निकले बेहद चालू, विनोद कापड़ी को छोड़ दूसरी कंपनी के साथ साइन कर ली फ़िल्म

DARBHANGA : कोरोना काल में गुरुग्राम से दरभंगा तक पिता को साइकिल चलाकर पहुंचाने वाली ज्योति अब नए विवादों में घिर गई है. साइकिल गर्ल ज्योति के पिता बेहद चालू निकले हैं. ज्योति

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DARBHANGA : कोरोना काल में गुरुग्राम से दरभंगा तक पिता को साइकिल चलाकर पहुंचाने वाली ज्योति अब नए विवादों में घिर गई है. साइकिल गर्ल ज्योति के पिता बेहद चालू निकले हैं. ज्योति  के पिता ने फिल्म मेकर विनोद कापड़ी के साथ एक कांटेक्ट साइन किया था, इस कांटेक्ट के मुताबिक के ज्योति के ऊपर विनोद कापड़ी  फिल्म बनाने वाले थे. दरअसल गुरुग्राम से लेकर दरभंगा तक के साइकिल चलाकर पहुंचने वाली ज्योति उस वक्त सुर्खियों में आ गई थी जब मीडिया में उसकी रिपोर्ट प्रकाशित हुई.  साइकिल गर्ल ज्योति की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ने ज्योति की कहानी पर फिल्म बनाने का फैसला किया. इसके लिए उन्होंने ज्योति के पिता के साथ कांटेक्ट भी किया, लेकिन अब ज्योति के पिता ने इस कॉन्ट्रैक्ट को गैरकानूनी तरीके से तोड़ दिया है.

विनोद कापड़ी की कंपनी भागीरथी फिल्म की तरफ से साइकिल गर्ल ज्योति के पिता मोहन पासवान को इस बाबत चेतावनी दी गई है. भागीरथी फिल्म के पीआरओ महेंद्र ने बजाप्ता एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस मामले में मोहन पासवान के रवैए पर एतराज जताया है. फिल्म मेकर विनोद कापड़ी की कंपनी का कहना है कि ज्योति की कहानी पर फिल्म, वेब सीरीज या डॉक्यूमेंट्री बनाने संबंधी कॉन्ट्रैक्ट मोहन पासवान ने साइन किया था. इसके लिए ढाई लाख रुपए में कॉन्ट्रैक्ट तय किया गया था. 51 हजार बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर भी किए गए और बाकी के दो लाख की रकम प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद देने की बात कही गई थी. लेकिन इस बीच साइकिल गर्ल के पिता ने चालबाजी करते हुए एक नई प्रोडक्शन कंपनी के साथ करार कर लिया. बताया जा रहा है कि मोहन पासवान ने साइन कृष्णा के साथ एक करार किया है.



इस नए कांटेक्ट को लेकर विनोद कापड़ी नाराज है. अब उन्होंने गैर कानूनी तरीके से कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के मामले में आगे कार्रवाई करने का मन बनाया है. पूरी दुनिया में साइकिल चलाकर चर्चित होने वाली ज्योति की फजीहत उनके पिता मोहन पासवान की वजह से हो सकती है. मोहन पासवान ने ज्यादा कमाई के चक्कर में विनोद कापड़ी की कंपनी के साथ पहले से किया हुआ कॉन्ट्रैक्ट नजरअंदाज करते हुए नई कंपनी के साथ करार करने का फैसला किया है, लेकिन यही फैसला अब उनको नए विवादों में लेकर जा रहा है.