ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, धर्म परिवर्तन से किया था इनकार... पिता ने लगाया गंभीर आरोप

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से इलाके में तनाव और आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है और पोस्टमार्टम...

नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, धर्म परिवर्तन से किया था इनकार... पिता ने लगाया गंभीर आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जैसे ही लड़की का शव मिलने की खबर फैली, गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते माहौल तनाव में बदल गया।


मृतका के पिता ने रोते-बिलखते जो आरोप लगाए, उसने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने इस्लाम धर्म अपनाने से साफ इनकार कर दिया, तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता का दावा है कि उन्हें पहले से ही इस तरह के दबाव की जानकारी मिल रही थी, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मामला इतनी भयावह दिशा ले लेगा।


परिजनों के मुताबिक, 13 जनवरी को लड़की घर से कुशेश्वरस्थान बाजार जाने के लिए निकली थी, लेकिन फिर कभी वापस नहीं लौटी। दिन बीतते गए, परिवार की बेचैनी बढ़ती गई। हर दरवाजा खटखटाया गया, हर जगह तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


परिवार को शक था कि गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस बीच आरोपी पक्ष की ओर से यह भरोसा भी दिलाया गया कि लड़की सुरक्षित लौट आएगी, लेकिन यह भरोसा वक्त के साथ टूटता चला गया। बाद में यह बात सामने आई कि लड़की कथित तौर पर आरोपी के घर में ही रह रही थी।


मामले ने उस वक्त डरावना मोड़ ले लिया, जब अचानक लड़की का शव मिलने की खबर आई। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। परिजनों का साफ कहना है कि उनकी बेटी को दो महीने के भीतर ही साजिश के तहत मार दिया गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। एसडीपीओ प्रभागकर तिवारी ने लोगों को समझाकर किसी तरह माहौल को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। साथ ही, लड़की की उम्र की भी जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर वह नाबालिग मानी जा रही है।


इस बीच पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ जारी है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।


घटना के बाद माहौल उस समय और बिगड़ गया जब गुस्साए परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई और आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।


परिजनों का यह भी आरोप है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। अब इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि आखिर शिकायत दर्ज हुई थी या नहीं।