ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

सजी-धजी थी दुल्हन, बारात भी थी जोश में… फिर अचानक बिगड़ा मामला और टूट गयी शादी

बिहार के दरभंगा जिले में एक शादी उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा बन गई जब जयमाला के बाद आधी रात को शादी रोक दी गई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया।

wedding
wedding
© wedding
User1
4 मिनट

बिहार के दरभंगा जिले में एक शादी उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा बन गई जब जयमाला के बाद आधी रात को शादी रोक दी गई और दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर लौट गया। शादी के बाद दहेज विवाद ने मामले को और उलझा दिया, जिसके चलते दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी।


दुल्हन सज-धज कर तैयार थी, बारात पूरे जोश में थी...फिर अचानक मामला बिगड़ गया। हुआ यूं कि 7 फरवरी को बारात बड़े ही धूमधाम से दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के एक मैरेज हॉल में पहुंची। ढोल-नगाड़ों और शहनाई की ध्वनि के बीच दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई, लेकिन शादी की बाकी रस्में पूरी होने से पहले ही दहेज को लेकर मामला उलझ गया।


आधी रात को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और तीखी नोकझोंक के बाद दूल्हे पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना शादी किए ही वापस लौट गई और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक लड़की के पिता अशोक कुमार झा और भाई पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। शादी तय करते समय उन्होंने वर पक्ष को भरोसा दिलाया था कि तिलक समारोह में दी जाने वाली राशि बारात आने के दिन दी जाएगी। लेकिन जब शादी की रस्में पूरी होने लगीं तो वर पक्ष ने दहेज की राशि की मांग की, जबकि लड़की के पिता ने पुलिस का रौब दिखाते हुए पैसे देने से इनकार कर दिया। 


मामला इतना बढ़ गया कि वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामला सिर्फ शादी टूटने तक ही नहीं रुका। लड़की के पिता अशोक कुमार झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 51 हजार रुपये चेक से, पांच लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये का फर्नीचर भी दिया, इसके बावजूद वर पक्ष ने 11 लाख रुपये की मांग की और शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वर पक्ष ने अश्लील इशारे किए और जान से मारने की धमकी दी। 


उधर, वर पक्ष ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूल्हे के भाई ने अपने बयान में कहा कि जब शादी तय हुई थी, तब दोनों पक्षों ने अपने-अपने खर्च की जिम्मेदारी ली थी। लड़की के पिता ने कपड़े खरीदने के लिए 51 हजार रुपये चेक से दिए थे। लड़की पक्ष ने शादी के लिए लाए गए 10 लाख रुपये के जेवरात और कपड़े जबरदस्ती छीन लिए। लड़की ने खुद व्हाट्सएप मैसेज में स्वीकार किया कि उसके भाई और भाभी इस शादी से खुश नहीं थे।


सिटी एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच चल रही है। कई साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा की यह शादी विवादों में आ गई है। लड़की पक्ष ने जहां दूल्हे पक्ष पर दहेज मांगने और शादी तोड़ने का आरोप लगाया, वहीं दूल्हे पक्ष का कहना है कि शादी से पहले ही उनके साथ धोखा हुआ।