ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

Darbhanga News: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने संभाला मोर्चा

DARBHANGA: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट के विमान में बम होने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। थ्रेट के बाद स्पाइसजेट के विमान संख्या SG116 क

Darbhanga News: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, CISF ने संभाला मोर्चा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बड़ी खबर बिहार के दरभंगा से आ रही है, जहां मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट के विमान में बम होने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। थ्रेट के बाद स्पाइसजेट के विमान संख्या SG116 को खाली कराया गया और उसकी गहन जांच की गई है। इस दौरान यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


दरअसल, देशभर में विमानों को उड़ाने की धमकी मिल रही है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं और सभी एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी बीच शनिवार को दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद विमान कंपनी और एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया।


सीआईएसएफ के जवानों ने विमान को घेर लिया और आनन-फानन में फ्लाइट को खाली कराने के बाद बारिकी से उसकी जांच की गई। जांच के बाद दो विमानों को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और एयरपोर्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।