ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

दरभंगा एयरपोर्ट पर 9 घंटे से फंसे यात्रियों ने किया हंगामा, फ्लाइट कैंसिल होने पर काटा बवाल

दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट SG-447 के कैंसिल होने से यात्री 9 घंटे तक फंसे रहे। बिना जानकारी दिए बार-बार उड़ान में देरी बताई गई। यात्रियों ने स्पाइसजेट कर्मचारियों से नाराजगी जताई और हंगामा किया। खाने-पीने और ट्रांसपोर्ट की कोई व्यवस्था नहीं की गई।

दरभंगा एयरपोर्ट पर 9 घंटे से फंसे यात्रियों ने किया हंगामा, फ्लाइट कैंसिल होने पर काटा बवाल
दरभंगा एयरपोर्ट पर हंगामा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DARBHANGA:इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा एयरपोर्ट से आ रही है, जहां फ्लाइट के उड़ान नही भरने से 9 घंटे से यात्री फंसे हुए हैं। फ्लाइट कैंसिल होने की खबर मिलते ही गुस्साए पैसेंजर्स ने दरभंगा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा मचाया। लोगों का कहना था कि वो सुबह 8 बजे से ही एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन विमान के बारे में सही जानकारी नहीं दी गयी कि कब फ्लाइट टेकऑफ करेगी। 


पहले एक घंटा लेट बताया गया फिर डेढ़ घंटा, दो घंटा ऐसा करते-करते रात के 8 बजे बताया गया कि फ्लाइट कैंसिल हो गयी है। यह बात सुन यात्रियों के होश उड़ गये। दरअसल दरभंगा से दिल्ली जाने वाले फ्लाइट SG-447 ने आज उड़ान ही नहीं भरा। दिल्ली के लिए उड़ाने भरने का समय 11 बजकर 40 मिनट था। इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए लोग सुबह 8 बजे ही दरभंगा एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। 


स्पाइजेट के कर्मचारी लगातार 9 घंटे से यात्रियों को सिर्फ आश्वासन दे रहे थे कि जल्द ही फ्लाइट उड़ान भरेगी लेकिन देर शाम बताया गया कि विमान रद्द हो गयी है। विमान कैंसिल होने की खबर पर भड़के यात्रियों ने दरभंगा एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान स्पाइसजेट के कर्मचारियों से उलझ गये। पूछने लगे कि इतनी देर तक हम सबकों क्यों बिठाकर रखा गया। सही जानकारी क्यों नहीं दी गयी? कई यात्रियों को इलाज कराने के लिए दिल्ली जाना था। उनका नंबर भी लगा हुआ था लेकिन फ्लाइट रद्द होने की वजह से वो दिल्ली नहीं जा सके। 


यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने की बात पहले बतायी जाती तो रात में इस तरह एयरपोर्ट पर नहीं फंसते। स्पाइजेट के द्वारा यात्रियों के खाने पीने और रहने की कोई व्यवस्था तक नहीं की गयी है। यहां तक कि जो घर जाना चाहते हैं उन्हें ट्रांसपोर्टिंग की भी सुविधा नहीं दी गयी है। यात्रियों का कहना है कि स्पाइजेट वाले कह रहे हैं कि हमारे पास पैसा नहीं है कि यह सब व्यवस्था करें। कुछ यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट कैंसिल होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई स्पाइसजेट करेगा क्या?


टैग्स