ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

Bihar News: गैर मर्द से इश्क फरमा रही थी बहू, ससुर ने करा दी बॉयफ्रेंड से शादी

Bihar News: बिहार के दरभंगा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. जानिए... पूरी खबर.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद चौंकाने और चर्चा में रहने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ससुर ने अपनी बहू की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। मामला सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों की एक नई परिभाषा गढ़ रहा है। यह घटना न केवल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है।


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ गांव की रहने वाली खुशी कुमारी का दरभंगा जिले के बनौली गांव निवासी राजू कुमार के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने साल 2021 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों की जिंदगी सामान्य चल रही थी और 2022 में उन्हें एक बेटा भी हुआ।


साल 2024 में राजू और खुशी नौकरी की तलाश में बिहार से दिल्ली शिफ्ट हो गए। दिल्ली में ही खुशी की मुलाकात बेतिया के रहने वाले बुलेट कुमार नामक युवक से हुई। दोनों की यह मुलाकात पहले दोस्ती में बदली और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में तब्दील हो गया। खुशी और बुलेट चोरी-छिपे मिलने लगे।


एक दिन जब छुट्टियों में खुशी अपने ससुराल आई हुई थी, तो ससुर ने बहू और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने बेटे राजू कुमार को सारी बात बताई। पहले तो परिवार में तनाव का माहौल बन गया, लेकिन फिर ससुर ने सामाजिक विवाद और भविष्य के टकराव से बचने के लिए एक साहसिक निर्णय लिया – बहू की शादी उसके प्रेमी से करवा दी।


सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि पति राजू कुमार ने न सिर्फ खुशी की शादी बुलेट कुमार से करवाई, बल्कि खुद पत्नी को ससम्मान प्रेमी के साथ विदा भी किया। यह घटना दरभंगा और आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इसे "समझदारी का फैसला" तो कोई इसे "परिवार का अपमान" कह रहे हैं।