ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्टBihar News : बिहार में 40 KM फोरलेन का ऐलान, ₹534 करोड़ की मंजूरी से इन जिलों की बदलेगी तस्वीरBihar News : थाली में दिखी छिपकली... खाना खाते ही बिगड़ी 12 छात्राओं की तबीयत, स्कूल में मचा हड़कंपBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! अब रात में भी सदर अस्पतालों में होगी जांच, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा चक्करBihar News : गढ़ बचाने के लिए BJP का मेगा प्लान! बांकीपुर में नितिन नवीन ने उतारी पूरी चुनावी फौजBihar Weather Alert: संभल जाइए! 15 जुलाई को बिहार के 4 जिलों में मूसलाधार बारिश, बिजली और तेज हवाओं का डबल अलर्ट

Bihar Road Projects: इस फोरलेन सड़क परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar Road Projects: दरभंगा को वर्षों से जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने दोनार-धरौड़ा फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी, जिससे यातायात सुगम होगा और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

Bihar Road Projects
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Projects: बिहार के दरभंगा शहर को वर्षों से जाम की समस्या से जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने बहुप्रतीक्षित दोनार-धरौड़ा फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि शहर के भीतर रोज़ाना लगने वाले जाम में भी काफी कमी आएगी।


राज्यसभा सांसद और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के लगातार प्रयासों के चलते यह योजना स्वीकृत हुई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जनहित के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर संज्ञान लिया।


प्रस्तावित फोरलेन परियोजना दरभंगा शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। यह मार्ग शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत उपयोगी साबित होगा।


इस परियोजना के बनने से दरभंगा और उत्तर बिहार के विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए आवागमन आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से योजना प्रस्तुत करने और इसे स्वीकार कराने में सांसद संजय कुमार झा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता