ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

दरभंगा ब्लास्ट मामले में गृह मंत्रालय ने दिया जवाब, चलती ट्रेन में ब्लास्ट करने की रची गई थी आतंकी साजिश

DESK : बिहार के दरभंगा में हुए बम ब्लास्ट मामले को लेकर लोकसभा में गृह मंत्रालय ने अपना जवाब रखा है. गृह मंत्रालय के तरफ से यह कहा गया है कि दरभंगा बम ब्लास्ट विदेश आधारित आतंकी सं

दरभंगा ब्लास्ट मामले में  गृह मंत्रालय ने दिया जवाब, चलती ट्रेन में ब्लास्ट करने की रची गई थी आतंकी साजिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बिहार के दरभंगा में हुए बम ब्लास्ट मामले को लेकर लोकसभा में गृह मंत्रालय ने अपना जवाब रखा है. गृह मंत्रालय के तरफ से यह कहा गया है कि दरभंगा बम ब्लास्ट विदेश आधारित आतंकी संगठन की साजिश थी. आपको बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर पार्सल में रखे बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मामले में एक-एक कर के कई गिरफ्तारियां हुई थी और कई खुलासे हुए थे. 


17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट हुआ था. पार्सल में बम ब्लास्ट हुआ था. गृह मंत्रालय का कहना है कि विदेशी आतंकी संगठन ने यह साजिश रची थी. चलती ट्रेन में बड़े धमाके की साजिश रची गई थी. इस मामले की जाँच हैदराबाद तक हुई थी. यूपी में भी इसकी जांच की गई थी. इस ब्लास्ट की तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी. दरभंगा में स्लीपर सेल के जरिए किसी बड़ी साजिश की तैयारी की जा रही थी. यही कारण था कि पार्सल बुकिंग में फर्जी जानकारियां दी गई थी.


आपको बता दें कि बिहार में दरभंगा रेलवे जंक्शन पर हुए पार्सल विस्फोट की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने संभाली थी. एनआइए ने लखनऊ शाखा में प्राथमिकी दर्ज कर काम शुरू किया था. एनआइए की छह सदस्यीय टीम दरभंगा गई थी. सबसे पहले टीम ने दरभंगा जंक्शन पर उस जगह का निरीक्षण किया था, जहां पार्सल में विस्फोट हुआ था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें