ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

बिहार में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar Road Accident: दरभंगा के फेकला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, हादसे में दो युवकों सुंदर सदा और अजय सदा की मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है.

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घोड़ियां से पड़री जाने वाली सड़क पर तेलिया पोखर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।



मृतकों की पहचान गोढ़िया कुशोथर गांव निवासी रामबाबू सदा के पुत्र सुंदर सदा (20) और सदर थाना क्षेत्र के खरथूआ गांव निवासी निरगुन सदा के पुत्र अजय सदा (21) के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।



बताया जाता है कि शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद दोनों युवक घर लौटे थे। इसके कुछ देर बाद वे बाइक से पड़री चौक जाने के लिए निकले थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर तेलिया पोखर के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।



घटना की सूचना मिलते ही फेकला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।



हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। अजय सदा अपनी मां शीला देवी के साथ अपने ननिहाल गोढ़िया में रहता था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं सुंदर सदा की मौत से उसके परिवार में भी मातम छा गया।



पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन डीएमसीएच पहुंचे। दो युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता