ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेशराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: पटना में सचिवालय के बाद DTO ऑफिस में मिलीं शराब की बोतलें, परिवहन कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप‘सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं..’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर रोहिणी आचार्य का हमलाझूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामावायरल वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, हथियारों की जांच के लिए थाने में पेश होने का नोटिसNEET पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- दोषियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेंगेशराबबंदी वाले बिहार का हाल देखिए: पटना में सचिवालय के बाद DTO ऑफिस में मिलीं शराब की बोतलें, परिवहन कार्यालय में छापेमारी से हड़कंप‘सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं..’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर रोहिणी आचार्य का हमलाझूठे केस से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, बिहार में पांच घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामावायरल वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, हथियारों की जांच के लिए थाने में पेश होने का नोटिस

Darbhanga Airport: दरभंगा से कोलकाता जाना होगा मुश्किल ! फ्लाइट सेवा होने जा रही बंद, हैदराबाद रूट पर भी कटौती; यात्रियों में भारी नाराजगी

दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता फ्लाइट सेवा 16 जून से बंद हो रही है। वहीं हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों में कटौती की गई है। इंडिगो के इस फैसले से यात्रियों और कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है।

Darbhanga Airport: दरभंगा से कोलकाता जाना होगा मुश्किल ! फ्लाइट सेवा होने जा रही बंद, हैदराबाद रूट पर भी कटौती; यात्रियों में भारी नाराजगी
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Airport : दरभंगा एअरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। मिथिलांचल की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने 16 जून से दरभंगा-कोलकाता विमान सेवा बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हैदराबाद रूट पर भी उड़ानों की संख्या में कटौती कर दी गई है। एयरलाइन के इस फैसले से यात्रियों, कारोबारियों और छात्रों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।


जानकारी के अनुसार, अभी तक दरभंगा से कोलकाता के लिए नियमित विमान सेवा संचालित की जा रही थी, जिसका लाभ हजारों यात्री उठा रहे थे। लेकिन 16 जून के बाद यह सेवा पूरी तरह बंद हो जाएगी। वहीं, हैदराबाद के लिए उड़ान अब सप्ताह में केवल चार दिन ही उपलब्ध रहेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को कोई फ्लाइट नहीं मिलेगी। बताया जा रहा है कि एयरलाइन द्वारा अपने विमानों का पुनर्समायोजन किया जा रहा है, ताकि नवी मुंबई एयरपोर्ट से नई सेवाएं शुरू की जा सकें। इसी वजह से दरभंगा एयरपोर्ट की उड़ानों में कटौती की जा रही है।


इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो इलाज, व्यापार, नौकरी और पढ़ाई के लिए नियमित रूप से कोलकाता और हैदराबाद की यात्रा करते हैं। खासकर कोलकाता सेवा बंद होने से मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अब उन्हें या तो लंबी रेल यात्रा करनी होगी या फिर पटना एयरपोर्ट जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ेगी। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाएंगे।


हैदराबाद रूट पर उड़ानों में कमी से आईटी सेक्टर में काम करने वाले युवाओं और कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। कई यात्रियों का कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद उन्हें पहली बार अपने क्षेत्र से सीधे बड़े शहरों तक जाने की सुविधा मिली थी, लेकिन अब लगातार उड़ानें कम होने से लोगों का भरोसा टूट रहा है।


स्थानीय कारोबारियों और सामाजिक संगठनों ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार की ‘लाइफलाइन’ बन चुका है। यहां यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, बावजूद इसके सुविधाओं में विस्तार करने के बजाय सेवाओं में कटौती की जा रही है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख रूटों पर पहले से ही हवाई किराया काफी महंगा है। ऐसे में नई कटौती से यात्रियों की परेशानी और बढ़ेगी।


लोगों का आरोप है कि सरकार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को उत्तर बिहार की जरूरतों को समझना चाहिए। दरभंगा एयरपोर्ट के जरिए न केवल बिहार बल्कि नेपाल सीमा से जुड़े कई जिलों के लोग भी यात्रा करते हैं। ऐसे में उड़ानों की संख्या घटाने का फैसला क्षेत्र के विकास पर भी असर डाल सकता है।


सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मांग की है कि कोलकाता सेवा को तत्काल बहाल किया जाए और हैदराबाद रूट पर भी नियमित उड़ानें जारी रखी जाएं। यात्रियों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन भी किया जा सकता है।

संबंधित खबरें