ब्रेकिंग
Independence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदलेIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभगांधी मैदान में पहली बार सम्राट चौधरी फहराएंगे तिरंगा, 1500 जवानों का पहरा; ड्रोन-CCTV से होगी निगरानीBihar weather : 15 अगस्त के जश्न पर मौसम की मार! बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश और ठनका का अलर्ट, पटना में भी बदलेगा मौसमपटना में आज घर से निकलने से पहले देख लें ये खबर! डाकबंगला से गांधी मैदान तक नो एंट्री, कई रूट बदले

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए स्पाइस जेट की बुकिंग शुरू, पहली 25 टिकटों में मिल रही भारी छूट

DARBHANGA : मिथिलांचल के लोगों के सपनों को अब पंख लगने वाले हैं क्योंकि जल्द ही दिल्ली मोड़ स्थित वायु सेना के परिसर में बने विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू होने वाली है.

दरभंगा एयरपोर्ट के लिए स्पाइस जेट की बुकिंग शुरू, पहली 25 टिकटों में मिल रही भारी छूट
First Bihar
4 मिनट

DARBHANGA : मिथिलांचल के लोगों के सपनों को अब पंख लगने वाले हैं क्योंकि जल्द ही दिल्ली मोड़ स्थित वायु सेना के परिसर में बने विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू होने वाली है. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की घोषणा की है कि नवंबर के शुरुआत में ही दरभंगा से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. यहां से दिन में स्पाइस जेट के तीन विमान तीन रूट पर चलेंगे. जिसके लिए स्पाइस जेट ने बुकिंग के लिए ऑनलाइन विंडो खोल दिया है. 


आपको बता दें कि उड़ान योजना के तहत यात्री सेवा के लिए बन रहे दरभंगा एयरपोर्ट से आठ नवंबर से फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी जाएंगी. स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट विंडो खोल दिया है. दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से अब दरभंगा के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. मिथिला के लोगों को बहुत दिनों से दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने का इंतजार था. मिथिला के लोग टिकट बुकिंग करवाकर काफी खुश हैं. 



आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया था. यहां उन्होंने टिकट बुकिंग जल्द शुरू होने की घोषणा भी की थी. वहीं दरभंगा एयरोपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यात्री सेवा के लिए विकसित किया जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच हुए समझौते के तहत बिहार में दरभंगा और पुर्णिया एयरपोर्ट को विकसित करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फैसला लिया था. हालांकि ठेकेदार की लेत-लतीफी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सर्विस में लगातार देरी होती रही. 


आपको बता दें कि दरभंगा से हवाई उड़ान शुरू होने से आसपास के एक दर्जन से अधिक जिले को लोगों को इसका लाभ मिलेगा. यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पटना जाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी. उड़ान सेवा का फायदा दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, अररिया, फारबिसगंज, सीतामढ़ी, बेगुसराय, खगडिय़ा, फारबिसगंज सहित नेपाल के लोगों को मिलेगा. 


गौरतलब है कि अभी लोगों को यात्रा करने में काफी समय जो लग जाता था उससे निजात मिलेगा. बिहार में मात्र राजधानी पटना में एयरपोर्ट होने की वजह से अन्य जिलों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता था लेकिन अब दरभंगा में बन रहे एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के बाद काफी हद तक लोगों की परेशानी कम हो जाएगी. 


लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्त मिलेगी. उड़ान योजना के तहत दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पहली 25 टिकटों का किराया 2500 रुपये होगा. जो, ट्रेन के प्रथम श्रेणी के किराए से भी कम है. केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ आम आदमियों को मिलने लगेगा. इससे ना केवल पैसे की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी.