ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

दरभंगा-समस्तीपुर सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी, जान जोखिम में डाल लोग कर रहे पार

DARBHANGA: दरभंगा समस्तीपुर मुख्य पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गई है. लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पानी को पार कर रहे हैं. अगर यह सड़क बाढ़ के पानी के दबा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा समस्तीपुर मुख्य पथ पर बाढ़ का पानी चढ़ जाने के कारण यातायात प्रभावित हो गई है. लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पानी को पार कर रहे हैं. अगर यह सड़क बाढ़ के पानी के दबाब के कारण टूट जाता है तो दरभंगा समस्तीपुर का संपर्क पूरी तरह से बाधित हो जाएगा.  

ये सड़क दरभंगा समस्तीपुर जोड़ती है. कल देर रात जलस्तर में हुई वृद्धि होने के कारण बाढ़ का पानी सड़क पार कर गया है. जिससे लोगों को आवागमन करने में काफी कठनाई हो रही है. सड़क पर लगभग दो फिट पानी लगा हुआ है और पानी का रफ़्तार यही रहा तो, हो सकता है की यह मार्ग पूर्णतः बाधित हो जाए.

दरभंगा समस्तीपुर रेलखंड पर हायाघाट और थलवाड़ा के बीच मुंडा पुल संख्या 16 के गाटर से करेह नदी का पानी टच कर जाने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. अगर पानी के दबाब के कारण दरभंगा समस्तीपुर पथ बाधित हो जाता है तो जिलावासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. क्योकि दरभंगा जिला में सब्जियां सहित कई आवश्यक सामान इसी पथ से होकर आती है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता