ब्रेकिंग
दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦EOU ने दारोगा को किया गिरफ्तार...पटना हाईकोर्ट के आदेश पर उत्पाद अधीक्षक व अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ था केस

साइबर सेनानी ग्रुप में पॉर्न वीडियो डालने वालों की खैर नहीं, गिरफ्तार करने का दिया गया निर्देश

BUXAR: साइबर सेनानी ग्रुप से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्रुप में ही पॉर्न वीडियो को लेकर कई तरह के गंदे वीडियो डाल रहे हैं. जिससे पुलिस परेशान है. गंदे हरकत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BUXAR: साइबर सेनानी ग्रुप से जुड़े लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. ग्रुप में ही पॉर्न वीडियो को लेकर कई तरह के गंदे वीडियो डाल रहे हैं. जिससे पुलिस परेशान है. गंदे हरकत करने वालों को पुलिस अब सबक सिखाने में जुट गई है. बक्सर एसपी ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. 

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा का आदेश मिलते ही कई थानेदारों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है. थानेदारों ने ग्रुप में गंदे वीडियो डालने वालों कई लोगों को ग्रुप से बाहर कर दिया है. ऐसे लोगों पर शख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.


सभी ग्रुप से जुड़े हैं एसपी

ग्रुप लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है. लेकिन लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. बिना मतलब का रोज ऐसे ग्रुप में उपदेश, हंसी मजाक और गंदे वीडियो डाले जा रहे हैं. लेकिन अब इन लोगों की खैर नहीं है. ऐसे शरारती तत्वों द्वारा सांप्रदायिक एवं धार्मिक हिंसा फैलाने के लिए जैसे वीडियो भी लोग डाल दे रहे हैं. बता दें कि हर थानेदार ऐसे ग्रुप बनाए हुए है. सूचना देने के लिए बना है.