ब्रेकिंग
Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Bihar News : बिहार में दिवाली के दिन तक नहीं मिली सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद अटका वेतन✦Bihar News : बिहार में किसानों की बल्ले-बल्ले! अब खेतों तक पहुंचेगा गंगा का पानी, CM सम्राट ने किया बड़ा ऐलान✦Bihar News : बिहार में दिवाली पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, आग लगने पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी दमकल; ये नंबर आएंगे काम

CRPF जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मचा कोहराम, अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार

BETTIAH: CRPF जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। शव के आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। इस घटना से परिजन इतने आक्रोशि

 CRPF जवान का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही मचा कोहराम, अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: CRPF जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। शव के आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस दौरान परिजनों का आक्रोश देखने को मिला। इस घटना से परिजन इतने आक्रोशित थे कि उन्होंने अंतिम संस्कार करने तक से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि मौत का कारण अधिकारी क्लियर नहीं कर रहे थे। सीआरपीएफ अधिकारी आत्महत्या की बात कह रहे थे लेकिन परिजन इस बात को मानने को तैयार नहीं थे। परिजन मुठभेड़ में शहीद होने की बात कह रहे थे। 


दरअसल छत्तीसगढ़ के कोरवा में बेतिया के मानपुर थाना अंतर्गत पुरैनिया गांव निवासी दीपनारायण महतो के पुत्र सीआरपीएफ जवान रामलखन प्रसाद की मौत हो गयी थी। मंगलवार को पार्थिव शरीर गांव में लाया गया। शव के पहुंचते ही देशभक्ति जय घोष से मानपुर इलाका गुंज उठा। वहीं परिजनों में इस बात को लेकर आक्रोश देखा गया कि सीआरपीएफ जवान की मौत कैसे हुई यह अधिकारी क्लियर नहीं कर रहे थे। 


मृत जवान का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि जवान रामलखन प्रसाद ने आत्महत्या की है। इस बात को परिजन मानने को तैयार नहीं थे। परिजनों का कहना था कि मुठभेड़ में जवान शहीद हुआ है। मौके पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ,भाजपा नेता आयुष वर्मा, स्थानीय मुखिया सनाउल्लाह अंसारी ,पूर्व मुखिया गोविंद महतो सहित कई लोग मौजूद थे। वहीं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल मृत जवान रामलखन प्रसाद के छोटे भाई कमलेश महतो को लेकर डीएम के पास लेकर चले गये। 


समाचार लिखे जाने तक के परिजन सहित गांव के लोग मृत जवान के शव के पास बैठे हुए थे। जिसके कारण अंतिम संस्कार तक नहीं किया गया। लोगों में मृत जवान के प्रति गर्व देखा गया। लोग कह रहे थे कि देश की सेवा करते हुए मानपुर का राम लखन प्रसाद देश के लिए अपना प्राण न्योछावर कर दिया है लेकिन अधिकारी आत्महत्या की बात कह रहे हैं। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव कुमार ,मानपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी,भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव पहुंचे थे।