ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार में हर दिन 50 मर्डर, नीतीश ने अपराधियों के सामने कर दिया सरेंडर - तेजस्वी

PATNA : बिहार में बेलगाम अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार में हर दिन औसतन 50 मर्डर की घटनाएं हो रही

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेलगाम अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने दावा किया है कि बिहार में हर दिन औसतन 50 मर्डर की घटनाएं हो रही हैं. बिहार में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची और सड़क पर बलात्कार, लूट, गोलीबारी और बमबारी का दौर जारी है. 


तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार को कोई रोक नहीं सकता है जबकि सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार ने अपराधियों के सामने सरेंडर बोल दिया है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में कथित सुशासन राज की हकीकत सबके सामने आ चुकी है.


बिहार में इन दिनों लॉ एंड आर्डर की स्थिति ख़राब है. रविवार को भी राजधानी पटना में हथियार के बल पर लूट हुई. अरवल में एक दलित महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई. छपरा जिले में भी अपराधियों ने एक बिजनेसमैन को गोली मार दी. इन तमाम अपराधीक घटनाओं को रोकने में सूबे की पुलिस नाकाम साबित हो रही है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें