ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

कोल्ड स्टोरेज का गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के मोरवा में एक बड़ी घटना टल गई है. दरअसल, हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर कोल्ड स्टोरज में अचानक गैस लीक होने लगा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई. अचानक

कोल्ड स्टोरेज का गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों को सांस लेने में हो रही दिक्कत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के मोरवा में एक बड़ी घटना टल गई है. दरअसल, हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर कोल्ड स्टोरज में अचानक गैस लीक होने लगा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई. अचानक गैस लीक होने से कोल्ड स्टोर के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई के साथ ही आंख, नाक एवं चेहरे पर जलन महसूस होने लगा. घटना से आसपास के लोग काफी डर गये और अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने लगे.


जानकारी हो कि कोल्ड स्टोरेज में आमोनिया और फ्रियोन गैस का इस्तेमाल होता है. आमोनिया गैस से आंखों में जलन समेत अन्य समस्याएं पैदा होती है. ऐसे में कोल्ड स्टोरज में अचानक गैस लीक होने से आस-पास के इलाके में रहने वाले कई लोग बीमार हो गये. एक ग्रामीण को उल्टी और दस्त शुरू हो गया. जबकि एक महिला भी बीमार हो गई. घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत हलई ओपी पुलिस को दी.


घटना की सूचना मिलते ही हलई ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोल्ड स्टोरेज से हो रहे गैस लीक को बंद कराया गया. इसके बाद पुलिस लौट गई. हालांकि ग्रामीणों में अब भी डर की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो, इसको लेकर जिलाधिकारी से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है.

टैग्स