ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

कोरोना के कारण RJD का प्रशिक्षण शिविर रद्द, तेजस्वी ने लिया फैसला

PATNA : कोरोना का असर आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर पर भी पड़ा है. आरजेडी ने राजगीर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया है. राजगीर में आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर शनिवार स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना का असर आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर पर भी पड़ा है. आरजेडी ने राजगीर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया है. राजगीर में आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो रहा था. इससे पहले पार्टी ने यह तय किया था कि सर्दी और जुकाम से परेशान नेताओं को अलग से बैठने का इंतजाम करते हुए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा, लेकिन राजगीर रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अन्य नेताओं के साथ चर्चा कर प्रशिक्षण शिविर को फिलहाल रद्द कर दिया है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन्स दिए गए हैं. पार्टी उसका पालन कर रही है. हमलोग कानून को मानने वाले लोग हैं, जोर जबरदस्ती करके पार्टी अपना कार्यक्रम नहीं करेगी. जैसा गाइडलाइन्स है, उनको हमलोग फॉलो कर रह हैं. कोरोना को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में है. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि विधानसभा को भी स्थगित किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो लोगों में गलत मैसेज जायेगा. क्योंकि लोग सोचेंगे कि अगर विधायक ही लड़ने को तैयार नहीं हैं, तो आम लोग कैसे लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बजट सत्र को पूरा किया जायेगा.  सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.




तेजस्वी ने आगे कहा कि इस तरह आपातकाल की स्थिति बन जाएगी. लोगों में पैनिक कंडीशन है. लोगों में गलत सन्देश जायेगा. अगर विधानसभा बंद हो तो इससे अच्छा है कि बसों को बंद कर देना चाहिए. इतना ही  नहीं उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे को भी बंद ही कर दिया जाये. 



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें