ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना इफेक्ट : CBSE बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित, NTA ने जेईई को टाला

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि अगले 10 दि

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि अगले 10 दिनों तक देश के अंदर कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। मौजूदा हालात को देखते हुए 31 मार्च तक सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और अप्रैल महीने में नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। 


भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। साथ ही साथ NTA ने जेईई की परीक्षा स्थगित कर दी है। एमएचआरडी की तरफ से परीक्षाओं को स्थगित करने से संबंधित एक आदेश यूजीसी के साथ-साथ ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन, नेशनल काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन और सीबीएसई के चेयरमैन को भेज दिया गया था जिसके बाद सीबीएसई ने परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश भी जारी कर दिया है। 


सरकार के इस आदेश के बाद सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों को अब परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान का इंतजार करना होगा। सीबीएसई बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।


टैग्स