ब्रेकिंग
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

गया में 5वां कोरोना पॉजिटिव केस, बिहार में अबतक 31 मामले

GAYA : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का ताजा अपडेट गया से सामने आ रहा है। गया में एक और कोरोना वायरस का केस सामने आया है जिसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 5 हो ग

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

GAYA : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का ताजा अपडेट गया से सामने आ रहा है। गया में एक और कोरोना वायरस का केस सामने आया है जिसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। बिहार में अब तक कुल 31 मामले सामने आ चुके हैं। 


शुक्रवार को बिहार में दो नए पॉजिटिव के सामने आए हैं। पहला मामला सीवान से आया है जबकि दूसरा गया का है। गया के जिस शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसकी पत्नी पहले से ही पॉजिटिव है। गया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया है कि गुरुद्वारा रोड स्थित महिला के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिजनों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था जिसमें महिला के पति को भी पॉजिटिव पाया गया।  इसके साथ ही गया में कोरोना मरीजों की संख्या 5 हो गई है। 


गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कोरोना वार्ड के नोडल अधिकारी डॉ एन के सिंह के मुताबिक पहाड़पुर के एक पॉजिटिव युवक के परिवार वालों के रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है जो राहत की खबर है। इसके पहले इस युवक की मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी दोनों मां-बेटे का इलाज चल रहा है और उनकी सेहत में सुधार भी हुआ है।

टैग्स