ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कोरोना से रेलवे इंजीनियर की मौत, इलाज के दौरान भाग गए थे हॉस्पिटल से

PATNA: कोरोना से पटना जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई है. सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है कि इस मौत के पीछे बड़ी लापरवाही हुई है. इससे पहले जब इंजीनिय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: कोरोना से पटना जंक्शन पर तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर की मौत हो गई है. सबसे हैरान करने वाली बात सामने आई है कि इस मौत के पीछे बड़ी लापरवाही हुई है. इससे पहले जब इंजीनियर की तबीयत खराब हुई तो उससे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह हॉस्पिटल से भाग गए थे. 

जब आठ जुलाई को तबीयत अधिक खराब हुई तो परिजनों ने पीएमसीएच  भर्ती कराया. कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार को मिली. जिसके बाद शनिवार को मौत हो गई है. कोरोना पीड़ित सीनियर सेक्शन इंजीनियर धनराज राम ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन पटना मंडल के अध्यक्ष थे. 

दानापुर हॉस्पिटल से भागे थे

बताया जा रहा है कि पिछले महीने भी उनकी तबीयत खराब हुई थी. उसके बाद परिजनों ने दानापुर रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन वह इलाज के दौरान हॉस्पिटल से भागकर अपने घर आ गए थे. जिससे सही से उनका इलाज नहीं हो पाया. उनका पूरा परिवार राजेंद्र नगर रेलवे कॉलोनी में रहता है. जिसके बाद अब हड़कंप मच गया है. पूर्व मध्य रेलवे के करीब 40 से अधिक रेल कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. 

टैग्स