ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

कोरोना को लेकर हाई अलर्ट मोड में बिहार सरकार, तबलीगी मरकज में शामिल होने वाले 81 लोग पहुंचे बिहार

PATNA : बिहार में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज दो नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है। बिहार सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गयी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। आज दो नए मरीज मिलने के साथ ही सूबे में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।  बिहार सरकार हाई अलर्ट मोड में आ गयी है। सरकार ने वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करते हुए तमाम सतकर्ता उपायों को लागू करने का निर्देश दिया है। 


बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना के 23 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद सरकार ने 18 मार्च के बाद बिहार आए सभी लोगों की जांच का निर्देश दिया है। विदेश से आए  सभी लोगों की जांच की जा रही है। उन्होनें कहा कि जो गया में जो मामला सामने आया है वो कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने से हुआ है वहीं सीवान में चार मामले सामने आए हैं जिनका ट्रैवल हिस्ट्री है। वहीं बेगूसराय और नालंदा के मामले में भी ट्रैवल हिस्ट्री पाया गया है। 


वहीं तबलीगी मरकज केस में संजय कुमार ने बताया कि बिहार में 81 लोगों की सूची सामने जिसमें पटना में 17 लोगों को ट्रेस किया गया है जबकि बक्सर में 13 लोग मिले हैं। बाकी लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। वहीं उन्होनें कुर्जी और फुलवारीशरीफ में पहले मिले लोगों के संबंध में बताया कि  कुर्जी में 10 और फुलवारीशरीफ में सात लोग मिले थे जिनकी सरकार ने पटना एम्स में जांच करवायी थी वे सभी निगेटिव पाए गये थे। 

टैग्स