ब्रेकिंग
15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...

कोरोना के साये में मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह, पटना के गांधी मैदान में आम लोग नहीं जाएंगे

PATNA : गणतंत्र दिवस समारोह एक बार फिर कोरोना के साए में मनाया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में आम लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी. गणतंत्र

कोरोना के साये में मनेगा गणतंत्र दिवस समारोह, पटना के गांधी मैदान में आम लोग नहीं जाएंगे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : गणतंत्र दिवस समारोह एक बार फिर कोरोना के साए में मनाया जाएगा. पटना के गांधी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में आम लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी. गणतंत्र दिवस समारोह में केवल 2000 लोग ही शामिल होंगे. 26 जनवरी को राज्यपाल फागू चौहान झंडोत्तोलन करेंगे जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे कई मंत्री सांसद विधायक विधान पार्षद और अलग-अलग विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल होंगे जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह की समीक्षा बैठक की है और अधिकतम 2000 गणमान्य अतिथियों के लिए पास जारी करने का फैसला किया है.


गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अतिथियों को बैठाने का इंतजाम होगा. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि और पुलिस महा निरीक्षक राकेश राठी ने समीक्षा बैठक की है. इस दौरान पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों भी मौजूद रहे. अधिकारियों को सख्त तौर पर हिदायत दी गई है कि समारोह के दौरान कोई भी कोरोना वायरस से संक्रिमित व्यक्ति शामिल ना हो पाए. इसके अलावा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लोगों की एंट्री से पहले थर्मल स्कैनिंग की जाएगी. मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है.


गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल होने की अनुमति भले ही आम लोगों को नहीं दी गई हो, लेकिन इसके लाइव टेलीकास्ट का पूरा इंतजाम किया गया है. अलग-अलग माध्यमों से लोग लाइव गणतंत्र दिवस समारोह को देख पाएंगे. समारोह के दौरान कुल 8 विभागों की तरफ से झांकी भी निकाली जाएगी. मध्य निषेध एवं उत्पाद निबंधन विभाग की तरफ से नशा मुक्ति पर खास झांकी निकालने की तैयारी है. समारोह के दौरान कुल 12 टुकड़ियों की परेड भी गांधी मैदान में होगी सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, जिला सशस्त्र बल, एसटीएफ, बीएसएपी, होमगार्ड, डॉग स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की टुकड़ी का अलग-अलग परेड करेंगी.

टैग्स