ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

लॉकडाउन को विद्यालय समिति का बड़ा निर्णय, नवोदय में कल से 25 मई तक गर्मी की छुट्टी

patna : कोरोना को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने एक बड़ा निर्णय लिया है. अब सभी नवोदय विद्यालयों में 1 अप्रैल से लेकर 25 मई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. इसके बाद अगर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

patna : कोरोना को देखते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने एक बड़ा निर्णय लिया है. अब सभी नवोदय विद्यालयों में 1 अप्रैल से लेकर 25 मई तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी. इसके बाद अगर केरेना के हालात को देखते हुए  स्कूल 26 मई से खुलेगा नहीं तो यह और भी आगे बढ़ सकता है.

 बता दें कि नवोदय विद्यालय में मई में गर्मी की छुट्टी शुरू होती थी लेकिन कोरोना को लेकर अभी सभी स्कूल बंद है. इसे देखते हुए नवोदय विद्यालय ने गर्मी की छुट्टियां पहले कर देने का निर्णय लिया है. जिसके बाद 1 अप्रैल से लेकर 25 मई तक विद्यालय में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी.

 इसके कारण इस बार विद्यालय में नामांकन लेने वाले छात्रों को इंतजार करना पड़ सकता है. छठी क्लास के लिए प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को ली गई थी और इसका रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह में जारी किया जाना था. अप्रैल और मई में नवोदय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होती थी, लेकिन इस बार कोरोना के कारण सभी स्कूलों बंद होने से मार्च के लास्ट में रिजल्ट जारी नहीं किया गया. जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि नवोदय में नामांकन प्रक्रिया में लेट होगा. इस  बाबत नवोदय विद्यालय समिति पटना के उपायुक्त ने बताया कि कोरोना को देखते हुए 1 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियां कर दी गई है. 25 मई तक छुट्टी का शेड्यूल जारी हुआ है. इस बार  नामांकन वाले छात्रों को भी इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि उनका रिजल्ट जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होता है.