ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

सरकार ने जिस अस्पताल को कोरोना ट्रीटमेंट से अलग रखा वहीं अब पटना की नई चेन, IGIMS को खाली कराने फैसला

PATNA : बिहार में कोरोना के ट्रीटमेंट से जिस अस्पताल को सरकार ने अलग रखा आज वही अस्पताल राजधानी में कोरोना की नई चेन को आगे बढ़ा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पटना के इंदिरा गा

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के ट्रीटमेंट से जिस अस्पताल को सरकार ने अलग रखा आज वही अस्पताल राजधानी में कोरोना की नई चेन को आगे बढ़ा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान यानी IGIMS की। पटना के IGIMS में कोरोना की चेन अब लंबी होती जा रही है। गुरुवार को IGIMS वाली चेन से 2 नए मरीजों की पहचान हुई है। 


पटना के मीठापुर और फाइनेंस कॉलोनी के 2 मरीजों को पॉजिटिव पाया गया वो भी IGIMS से जुड़े हैं। IGIMS में संक्रमण का दायरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए IGIMS प्रशासन ने वार्ड को खाली कराने का फैसला किया है। IGIMS में इलाज करा रहे हैं मरीज अब यहां से हटाए जाएंगे। इनको हटाने के बाद अस्पताल और वार्ड के अंदर सेनेटाइजेशन का काम कराया जाएगा। गुरुवार को IGIMS के जिन दो कर्मियों को पॉजिटिव पाया गया है उनमें एक रेडियोलोजी विभाग का कर्मी है जबकि एक अन्य कर्मी दूसरे विभाग से जुड़ा अधिकारी है। यह कर्मी कैंसर का भी मरीज है। मीठापुर के न्यू पुरंदरपुर इलाके में रहने वाले इस कर्मी को संक्रमण गैस्ट्रो विभाग में भर्ती छपरा के पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से हुआ है। 


इससे पहले भी एक मरीज के संपर्क में आने से एक नर्स और महिला सफाई कर्मी संक्रमित हो चुकी है। IGIMS में भर्ती दो पॉजिटिव में से एक वैशाली और दूसरा छपरा का निवासी निकला है। इनमें से एक महिला है और दोनों कैंसर के मरीज हैं। IGIMS के अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने कहा है कि अब अस्पताल के मरीजों को हटाने का काम शुक्रवार से शुरू किया जाएगा और शनिवार को अस्पताल की साफ-सफाई के बाद बाद सेनेटाइजेशन का काम होगा। मौजूदा हालात को देखते हुए IGIMS को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है हालांकि जो मरीज बेहद गंभीर स्थिति में है या वेंटीलेटर पर है उनको आईसीयू में रखा जाएगा लेकिन बाकी सभी मरीजों को छुट्टी देकर उनके घर भेजने की तैयारी की गई है। अब तक IGIMS से जुड़ी चैन में 8 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

टैग्स